CM केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं'

CM केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं'

नई दिल्ली, 02 जनवरी: दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार (02 जनवरी) को प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6,360 हैं। आज 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। कल सिर्फ 246 अस्पताल के बिस्तरें भरे हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोविड-19 के सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं।

Recommended Video

    Delhi Corona Cases: Delhi में कोरोना केस में बड़ा उछाल, CM Kejriwal ने जताई चिंता | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    दिल्ली के मुख्यमंभी अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्लीवासियों को डरने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के हर दिन करीब 2,500 से 3,000 मामले सामने आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 एक्टिव केस हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उन में से लगभग किसी को भी अस्पातल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

    आक्सीजन बेड की व्यवस्था के बारे में सीएम केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने 37,000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की है, जिनमें से सिर्फ 82 बेड पर ही मरीज हैं और 6000 से अधिक लोग कोरोना से पीड़ित हैं। मैं आपको सिर्फ ये बताना चाहता हूं कि दिल्ली में कोविड-19 के सभी मामले हल्के लक्षण के हैं, इसलिए घबराए नहीं।''

    हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को सतर्क भी किया है, वो लापरवाही ना बरते और मास्क पहनना बिल्कुल ना छोड़े। दिल्ली में 29 दिसंबर को 2 हजार केस सामने आए थे उसके बाद 1 जनवरी से अब तक 6,000 केस सामने आए हैं। हालांकि अवधि के दौरान, अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में गिरावट आई है।

    सीएम केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। दिल्ली में शनिवार को 2,716 नए केस सामने आए हैं। 21 मई 2021 के बाद से अब तक दिल्ली में पॉजिटिविटी केस 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+