Raipur News:"कमल विहार" अब कहलायेगा "माता कौशल्या विहार", CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

Kaushalya Vihar: कमल विहार को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कमल विहार प्रोजेक्ट शुरू से ही विवाद और कर्ज में डूबा था, अब इस जगह का नाम माता कौशल्या के नाम पर रहेगा, तो आशीर्वाद मिलेगा ।

kamla vihar raipur bhupesh baghel

Kamal Vihar: रायपुर विकास प्राधिकरण के आवासीय प्रोजेक्ट कमल विहार को अब कौशल्या विहार के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में नागरिकों से भेंट मुलाकात के दौरान यह घोषणा की।

भाजपा शासनकाल में बनाये गए कमल विहार को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कमल विहार प्रोजेक्ट शुरू से ही विवाद और कर्ज में डूबा था,हमने 450 करोड़ का कर्ज सवा सौ करोड़ पर ला दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब इस जगह का नाम माता कौशल्या के नाम पर रहेगा तो आशीर्वाद मिलेगा , कर्ज भी चूक जायेगा, विकास भी होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में मंदिर भाजपा नहीं बना रही है,वह कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट बना रहा है। बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अयोध्या मसले पर पहले ही कह चुके थे, कोर्ट आदेश का पालन होगा।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा से सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी,लेकिन बीजेपी ने माता कौशल्या मंदिर क्यों बनवाया, छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ क्यों नहीं बनवाया? उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत राम राम जपना, पराया माल अपना है,जबकि कांग्रेस हम रामराज्य के रास्ते पर चलने वाली है।

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र को 167 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणाबोरियाखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को 167 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी, इसमें 126 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 36 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान कबीर नगर एवं सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की कोलानियों में सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बीएसयूपी कालोनियों में सीवर ट्रीटमेंट के लिए प्रत्येक कालोनी हेतु 50 लाख रुपए, बीरगांव में आईटीआई, रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 में नवनिर्मित शासकीय स्कूल गंगानगर भनपुरी का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन, सरोरा के हाईस्कूल का हायरसेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय मिडिल स्कूल रावांभांठा एवं सोनडोंगरी का हाईस्कूल में उन्नयन, वार्ड क्रमांक 8 के सड्डू मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, उरकुरा, बोरियाखुर्द के हाईस्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी में महावीर क्रीड़ा खेल मैदान में अहाता निर्माण, नगर पंचायत माना कैंप के तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने एवं अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+