CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ
Bhpuesh on Bulldozer: बीजेपी के नेताओं ने कहा हैं कि छत्तीसगढ़ में अगर भाजपा की सरकार बनी, तब अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर वाली कार्रवाई होगी। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

Bulldozer Politics CG UP: उत्तर प्रदेश की बुलडोजर पॉलिटिक्स ने छत्तीसगढ़ में एंट्री कर ली है। राज्य के कई भाजपा नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव जीते जाने पर अपराधियों पर बुलडोजर चलाया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटकर करते हुए कहा है कि बीजेपी को यह तय करना चाहिए कि उनके नेता पीएम मोदी हैं या फिर बुलडोजर चलाने वाले योगी आदित्यनाथ हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने माफियाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चल रहे बुलडोजर का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में अगर भाजपा की सरकार बनी, तब अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर वाली कार्रवाई होगी। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी का जादू उतर रहा है और अमित शाह का जादू खत्म हो चुका है, इसलिए योगी आदित्यनाथ भाजपा के नेता हैं। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए की मोदी और शाह की जोड़ी चलेगी या योगी की राजनीति चलेगी। उनको तय करना चाहिए कि उनके नेता कौन हैं, योगी या फिर मोदी हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के जंगलों में आग बुझा रही हैं महिलाएं, हरी साड़ी पहनकर बनीं वनरक्षक












Click it and Unblock the Notifications