Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RAIPUR: सीएम भूपेश ने दिए निर्देश, शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर तीन दिन में ही रायपुर जिला प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है।

रायपुर, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर तीन दिन में ही रायपुर जिला प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त ने तेलीबांधा की शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए सोमवार को टेंडर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 अगस्त को कृष्ण कुंज के शुभारंभ अवसर पर जनता की मांग पर तेलीबांधा की शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को दिए थे।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज़ी से अमल करते हुए सोमवार को उपायुक्त आबकारी ने तेलीबांधा में कृष्ण कुंज के समीप संचालित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान और विदेशी मदिरा दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए टेडंर जारी कर दिया है। निविदा के माध्यम से इन दुकानों सहित रायपुर जिले की चार और विदेशी मदिरा दुकानों, एक देसी मदिरा दुकान, दो कंपोजिट मदिरा दुकानों और दो अन्य प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों को भी स्थानांतरित करने आवेदन मंगाए गए है।

निविदा पत्र पांच सितंबर 2022 तक आबकारी उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 22 कलेक्टोरेट रायपुर में दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते है। तकनीकी निविदा पत्र छह सितंबर 2022 को अपराह्न चार बजे खोले जाएंगे। वित्तीय निविदा खोलने की सूचना अलग से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिये आबकारी उपायुक्त कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 22 में संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: CM भूपेश ने मजबूती से रखे छत्तीसगढ़ के मुद्दे, HM अमित शाह ने भरी कई पर हामी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+