राहुल गांधी बारिश में भीगे, BJP नेता राजेश मूणत ने भी शेयर की फोटो, जानिए किसने कब भीगकर दिया भाषण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है,इस तस्वीर में वह मूसलाधार बारिश के बीच भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग इस तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं।
रायपुर, 04 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है,इस तस्वीर में वह मूसलाधार बारिश के बीच भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग इस तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया के ज़रिये राहुल गांधी की ब्रांडिंग पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की भी नजर हैं। इधर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता राजेश मूणत की पोस्ट पर भी आज चर्चा में बनी हुई है। मूणत भाजपा प्रवक्ता हैं,वह प्रदेश की पूर्ववर्ती रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

मूणत ने राहुल पर किया कटाक्ष , लिखा, बारिश केवल तन को भीगा सकती है
भाजपा नेता राजेश मूणत ने अपने फेसबुक और ट्विटर हेंडल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बारिश में भीगकर भाषण देने की तस्वीर के साथ खुद की भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं। मूणत ने इस पोस्ट में राहुल गांधी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बारिश तो केवल तन भीगा सकती है, भारत माता के जयकारों से मन रौशन होना चाहिए" मूणत ने इस सोशल मीडिया वार में कूदकर आरएसएस और भाजपा की तरफ से राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है।

राहुल गांधी ने किया था वीडियो शेयर ,आरएसएस और भाजपा पर कसा था तंज
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 25वें दिन कर्नाटक के मैसूर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मूसलधार बारिश में जनसभा को संबोधित किया था,जिसकी फोटो और वीडियों कांग्रेस नेताओं की तरफ से सोशल मीडियापर जमकर वायरल की जा रही है।
राहुल गांधी ने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कैप्शन लिखा था कि भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. भारत की आवाज उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।

अटल बिहारी भी भीगे थे, उस दौर में सोशल मीडिया नहीं थी
बहरहाल राहुल गांधी की बारिश में भीगकर भाषण देने की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है, लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि बरसते पानी में भाषण देने वाले राहुल गांधी पहले नेता नहीं हैं। उनसे पहले भी कई नेताओं ने बारिश की फुहारों के बीच जनसभा को जारी रखकर जनता का ध्यान खिंचा था। इन नेताओं की सूची में पहला नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का.आता है। उन्होंने 1981 में रांची में आयोजित एक जनसभा के दौरान बारिश में भीगते हुए भाषण दिया था,तब उन्होंने मंच से कहा था कि जब तक आप भीगोगे, तब तक मैं भीगूंगा. जब तक आप सुनोगे तब तक मैं सुनाऊंगा।

पीएम मोदी भी बोलते रहे,लेकिन साथ में छत्ता था
कुछ मीडिया रिपोर्टस और पीएम मोदी के नाम से बनी एक वेबसाइट में छपी तस्वीर के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी भी तेज बरसात के बावजूद लोगों को संबोधित कर चुके हैं। 1 मई 2014 को प्रकाशित मीडिया आर्टिकल के मुताबिक, नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में के सभा को संबोधित कर रहे थे,उस दौरान उनके साथ वेंकैया नायडू भी खड़े हैं,तब बारिश हुई ,लेकिन मोदी का भाषण जारी रहा।

उम्रदराज शरद पवार की तस्वीर ने बटोरी थी सुर्खियां
देश के वरिष्ठ नेताओं में शुमार एनसीपी नेता शरद पवार भी अक्टूबर 2019 में सतना में आयोजित के रैली के दौरान अचानक हुई बारिश और तेज हवा के बावजूद भाषण दे चुके हैं। मौसम बेहद ख़राब हो गया था,लेकिन शरद पवार नहीं रुके। उम्र में काफी सीनियर हो चुके शरद पवार के इस जोश को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई और इस चुनाव में एनसीपी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अमेरिका में भी है यही ट्रेंड , जो बाइडन भी भीगते दिखे थे
बारिश में भीगना और उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया में साझा करने का चलन भारत ही नहीं,बल्कि दूसरे देशों में भी है। वर्ष 2020 के अमेरिका के राष्ट्रपति चुके दौरान बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रहे जो बाइडन ने भी तत्कालीन राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनावी जंग के दौरान फ्लोरिडा में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान अचानक हुई बारिश के बावजूद भाषण जारी रखा था। इसके बाद में भीगते हुए भाषण देने की तस्वीर सोशल मीडिया परशेयर की थी। यह तस्वीर USA में बहुत वायरल हुई। इस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की ही विजय हुई।












Click it and Unblock the Notifications