Pathaan Controversy: छत्तीसगढ़ में भी पठान का विरोध, पूर्व मंत्री मूणत का ट्विट शाहरुख़ संवेदनशीलता बरतें,अन्यथा
शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत और शिवसेना ने बेशर्म रंग गीत में पहनी गई वेशभूषा पर आपत्ति दर्ज कराई है।
Pathaan Controversy: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पठान के बेशर्म रंग का विवाद गुजरात ,मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने इस फिल्म से से आपत्तिजनक दृश्य हटाये जाने की मांग की है। मूणत के अलावा शिवसेना ने भी फिल्म के विरोध का एलान किया है। पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता,प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान को टैग करते हुए चेतावनी भरे अंदाज़ में ट्विट किया कि फ़िल्म " पठान" से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आपत्तिजनक वेशभूषा वाले दृश्य तत्काल हटाये जाने चाहिए। शाहरुख़ खान जी संवेदनशीलता बरतें। अन्यथा छत्तीसगढ़ में फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की जाएगी। मूणत ने कांग्रेस नेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म की भावनाओ को आहत करने वाले फिल्म के दृश्यों समर्थन ना करें।
इधर शिवसेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने एक पत्र फिल्म निर्माताओं सिनेमा हॉल संचालकों और मल्टीप्लेक्स प्रबंधन वालों को भेजा है। शिवसेना का कहना है कि उन्हें हमें बेशर्म रंग गाने पर आपत्ति है, इस गाने में अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस गाने हटाया जाना चाहिए,नहीं तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज होने दी जाएगी। शिवसेना नेता सुनील ने आगे कहा कि देश में लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर विभिन्न माध्यमों से हिन्दू धर्म और संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है।
इधर पठान विवाद के बीच शाहरुख खान गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में में कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, मैं और आप जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं। दरअसल पठान के गीत 'बेशरम रंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर के छोटे कपड़े पहन रखे हैं। हिन्दू धर्म में भगवा रंगको बेहद पवित्र माना जाता है,इसी आधार पर दीपिका के भगवा बिकिनी पहनकर अश्लील नृत्य करने पर विरोध बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें Girlfriend का था प्रिंसिपल से चक्कर, ऐसा समझकर 24 साल के लड़के ने 62 वर्ष शिक्षक को मार डाला












Click it and Unblock the Notifications