Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Girlfriend का था प्रिंसिपल से चक्कर, ऐसा समझकर 24 साल के लड़के ने 62 वर्ष शिक्षक को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर दिन दहाड़े हत्या की वारदात घटी है।

24 साल के लड़के को शक था कि उसकी 20 साल की गर्लफ्रेंड का 62 साल के बुजुर्ग के साथ चक्कर चल रहा है। वह दिनभर इसी उधेड़बुन में रहता कि यह कैसे हो गया। एक दिन उसके दिमाग में फितूर सवार को गया और उसने बुजुर्ग की जान ले ली। यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है।

लड़के को था प्रिंसिपल पर शक,घर में घुसकर मारा हथौड़ा

लड़के को था प्रिंसिपल पर शक,घर में घुसकर मारा हथौड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है,जहां गुरुवार की रात बिलासपुर में एक लड़के ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड से 62 साल के प्रिंसिपल का अवैध रिश्ता है। इसी शक के कारण उनसे हत्या की योजना तैयार की। प्रिंसिपल के घर में दाखिल होकर उनके सिर पर हथौड़े से चार बार वार किया।

नहीं भरा मन , तो पटका गमला ,मारी बेल्ड

नहीं भरा मन , तो पटका गमला ,मारी बेल्ड

चार बार हथौड़ा मारने के बाद भी जब प्रिंसिपल की सांसे नहीं थमी,तब युवक ने उनके सिर में गमला पटक दिया। फिर भी मन नहीं भरा,तो गले में ब्लैड मार दिया। बिलासपुर शहर के लिंक रोड निराला नगर के यश बैंक वाली गली में निवास करने वाले प्रदीप श्रीवास्तव पचपेड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे।

आवाज़ सुनकर सामने वाले पड़ोसी पहुंचे

आवाज़ सुनकर सामने वाले पड़ोसी पहुंचे

मृतक प्रिंसिपल की पत्नी निता श्रीवास्तव भी पेशे से शिक्षिका हैं,वह तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य हैं। श्रीवास्तव दंपत्ति दोनों एक साथ घर में रहते थे,जबकि उनके 2 बच्चे शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। घटना वाले दिन मृतक प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च के पास थे,वही उनकी पत्नी घर के ऊपरी मंजिल में थीं। प्रदीप श्रीवास्तव पर प्राणघातक हमला होने के दौरान मचे शोर की आवाज़ सुनकर सामने रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर आये, लेकिन, तब तक आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ।

पुलिस बल पहुंचा

पुलिस बल पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही दीपक अग्रवाल भी वहां पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस वालों ने बगल की दीवार से कूदकर गेट का ताला खोला,तो अपने ही घर की पोर्च पर प्रदीप श्रीवास्तव खून से लथपथ मृत पड़े हुए थे।इस जघन्य हत्या की सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल, टीआई मनोज नायक भी मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करके हत्यारे की तलाश शुरू कर दी।

पहले लगा संपत्ति विवाद तो नहीं

पहले लगा संपत्ति विवाद तो नहीं

पहले तो पुलिस को लगा कि यह मामला संपत्ति से जुड़े विवाद कारण हो सकता है, क्योंकि मृतक प्रदीप श्रीवास्तव के परिवार में पैतृक संपत्ति के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था,लेकिन संदेही युवक को भी पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि वारदात में वह शामिल नहीं था। पुलिस ने इसी बीच बाहर रहकर पढ़ रहे मृतक के बेटी और बेटी को वापस घर बुलवा लिया।

लड़के ने खुद किया सरेंडर

लड़के ने खुद किया सरेंडर

पुलिस परेशान थी कि आखिर हत्या के पीछे किसका हाथ है। इस बीच सरकंडा के जोरापारा में रहने वाले 24 साल के उपेंद्र कौशिक ने तारबाहर थाना पहुंचकर खुद ही सरेंडर कर दिया। पहले तो आरोपी को देखकर पुलिस को विश्वास ही नहीं हुआ ,सीधा साधा सा दिखने वाला युवक हत्या कर सकता है। जानकारी जुटाई गई,फिर पता चला कि युवक सिरगिट्‌टी क्षेत्र के हरदीकला का निवासी है और सरकंडा में रहकर पीटीएम में नौकरी करता था।

जांजगीर में पढ़ाते थे मृतक लड़की को

जांजगीर में पढ़ाते थे मृतक लड़की को

आरोपी युवक उपेंद्र कौशिक ने ने पुलिस को बताया कि वह सीएमडी महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक 20 वर्ष लड़की से प्रेम करता है। लड़की भी उसको प्रेम करती है,लेकिन प्रदीप श्रीवास्तव को वह अपने प्यार के बीच का रोड़ा मानता था। युवक ने पुलिस को बताया कि मृतक प्रिंसिपल पहले जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ थे, तब वह उसकी प्रेमिका को पढ़ाते थे। लड़की के घरवालों ने मृतक प्रदीप श्रीवास्तव को स्थानीय अभिभावक बनाया था।

पहले भी कर चुका था हत्या का प्रयास

पहले भी कर चुका था हत्या का प्रयास

आरोपी उपेंद्र को इस बात का शक था कि प्रदीप श्रीवास्तव और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शककी वजह से वह 3 दिनों से मानसिक तनाव में था। इसलिए उनसे पूरी प्लानिंग से शनिचरी बाजार से हथौड़ा और ब्लेड खरीदकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बताया कि इससे पहले भी उसने हत्या कोशिश की थी ,जब रात के समय प्रिंसिपल उस लड़की रूम गया था,पर तब वह हत्या करने में असफल रहा था।

यह भी पढ़ें Breakup बर्दाश्त नहीं कर सका लड़का, करने लगा गंदी हरकतें, Ex-Girlfriend ने उठाया यह कदम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+