National Tribal Dance Festival बिखरेने लगा है अपने रंग, नृत्य महोत्सव में शामिल पहुंचे देश-विदेश से कलाकार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान एक बार फिर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयार हो रहा है।
National Tribal Dance Festival छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान एक बार फिर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयार हो रहा है। 01 से 03 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यहां मुख्य मंच पर राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल और व्यावसायिक स्टॉल लगेंगे तो दूसरी ओर फूड जोन भी बनाया जा रहा है। स्टॉल निर्माण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कलाकार पहुंचने लगे हैं।

राज्योत्सव के मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी के साथ ही पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू योजनाओं और किए गए कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टॉल बनाए जा रहे हैं। शिल्पग्राम और फूड जोन भी उनके आकर्षण का केंद्र होंगे।
यह भी पढ़ें Elon Musk बने छत्तीसगढ़ के भांजे, Twitter खरीदने के बाद यूज़र्स दे रहे इस तरह बधाई,पढ़िए खबर












Click it and Unblock the Notifications