ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर लगेगी लगाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा में जुआ प्रतिषेध विधेयक पारित
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जुआ और सट्टा के कारोबार पर लगाम कसने के लिए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जुआ और सट्टा के कारोबार पर लगाम कसने के लिए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक पेश किया गया। जुए और सट्टे को रोकने के संबंध में विधेयक प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित हो गया। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक में विपक्ष शामिल नहीं हुआ,क्योंकि उस समय भाजपा के विधायक चावल घोटाले से जुड़े आरोपों को लेकर गर्भगृह में धरना दे रहे थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई में दोपहर के पश्चात बीजेपी के विधायक गर्भगृह में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे इस माध्यम गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन के पटल पर जुआ प्रतिषेध विधेयक रखा। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जुआ,सट्टा कारोबार पर लगाम कसने के लिए कोई विशेष कानून नहीं है,इसलिए ऐसे में इस कानून की आवश्यकता है। मंत्री साहू ने कहा कि इस विधेयक पर तकरीबन 1 घंटे तक चर्चा होनी थी,लेकिन भाजप विधायकों के गर्भगृह में होने के कारण से बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित कराना पड़ा।
सदन में आज वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण विधेयक प्रस्तुत किया। यह विधेयक भी बिना चर्चा के पारित हो गया. इस बीच बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाया कि विपक्ष के को विश्वास में लिए बिना विधानसभा का संचालन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पर विपक्ष का अपमान कर रहे हैं। उसके बाद बीजेपी विधायक वाक आउट कर दिया। विधानसभा को बाद में अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
Recommended Video
प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष के टोका टोकी करने पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष व्यवस्था देने की मांग की थी। इसके बाद विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विपक्ष के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि प्रश्नकाल में व्यवस्था का प्रश्न उत्पन्न नहीं होता है, निलंबन के पश्चात भी विपक्ष के विधायकों ने आसंदी के प्रति अशिष्ट अशोभनीय आचरण किया है। इसके अलावा केशकाल के विधायक संतराम नेताम को निर्विरोध विधानसभा का उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटी ठंड, बारिश ने गिराया तापमान,रायपुर-दुर्ग में छाया कोहरा












Click it and Unblock the Notifications