Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटी ठंड, बारिश ने गिराया तापमान,रायपुर-दुर्ग में छाया कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में आगे भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस प्रकार 7 और 8 जनवरी को4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने मिल सकती है,जिसके कारण जबरदस्त ठंड का एहसास होगा।
छत्तीसगढ़ के मौसम भीगा- भीगा नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से हो रही बूंदाबादी ने ठंड में इजाफा कर दिया है। बुधवार सुबह से ही कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही शीतलहरकी वजह ऐसी स्थिति बनी है।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बरसात भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 2 दिनों तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना ऐसा ही रहेगा।कोहरा होने के साथ कई इलाकों में यू ही बारिश भी हो सकती,जिससे ठंड बढ़ेगी। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा, पेंड्रा रोड, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा समेत विभिन्न क्षेत्रों में तड़के घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Recommended Video
मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में आगे भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस प्रकार 7 और 8 जनवरी को4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने मिल सकती है,जिसके कारण जबरदस्त ठंड का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिकछत्तीसगढ़ में उत्तर की तरफ से ठंडी और शुष्क हवा का आना जारी है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा भी दो दिनों से आ रही है। रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में इसका असर अधिक है।छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड का असर ऐसे दूरस्थ अंचलों में अधिक है,जहां जंगल हैं। सरगुजा संभाग में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में 3 दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के आदेश के मुताबिक प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल अब 7 जनवरी तक बंद रहेंगे।
कलेक्टर कुंदन कुमार का कहना है कि ठंड की वजह से बच्चों की तबियत न बिगड़े,इस दृष्टिकोण से \ प्रशासन ने विंटर वेकेशन को एक्स्टेंड करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि सरगुजा अंचल में घने कोहरे की वजह से स्कूल बसों को भी आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण हादसों की संभावना भी लगातार बनी हुई है।
यह भी पढ़ें ऋषभ पंत जल्दी ठीक हो जाओ ,रायपुर का क्रिकेट मैदान आपका इंतज़ार कर रहा है












Click it and Unblock the Notifications