Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर बरसे Chhattisgarh के CM भूपेश कहा, नया मुल्ला ज्यादा प्याज़ खाता है

मिशन 2024 में जुटी कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकाल रही है। भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस के इस बड़े पॉलटिकल इवेंट पर तंज कसा है,तो छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इसपर जवाब

रायपुर, 07 सितंबर। मिशन 2024 में जुटी कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा पर निकाल रही है। भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस के इस बड़े पॉलटिकल इवेंट पर तंज कसा है,तो छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इसपर जवाब भी दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने हेमंत बिस्वा को नया मुल्ला बताया है। आइये जानते है पूरा मामला

Recommended Video

    Assam के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर बरसे CM भूपेश कहा,नया मुल्ला ज्यादा प्याज़ खाता है
    शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    कांग्रेस की ओर से मिशन 2024 के तहत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक विशाल रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है । भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित की जाएगी। अगले पांच महीनो में कांग्रेस की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचेगी ।

    राहुल गांधी पाकिस्तान से शुरू करें अपनी यात्रा:हेमंत बिस्वा

    राहुल गांधी पाकिस्तान से शुरू करें अपनी यात्रा:हेमंत बिस्वा

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि कि अगर कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा शुरू ही करनी है, तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए थी। बिस्वा ने कहा, भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है। असम के सीएम ने कहा, भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था, इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। बिस्वा ने आगे कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत 1947 में बंटा था। अगर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करनी ही है, तो राहुल गांधी को यात्रा की शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए।

    सीएम भूपेश बघेल कन्याकुमारी रवाना

    सीएम भूपेश बघेल कन्याकुमारी रवाना

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कन्याकुमारी से रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह अपनी कन्याकुमारी रवानगी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है,इसमें देश भर से हर राज्य के लोग जुड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को जोड़कर नफरत फैलाने की कोशिश को समाप्त करना है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उसको केंद्र सरकार कमजोर कर रही है।

     असम के सीएम हेमंत बिस्वा को बताया नया मुल्ला

    असम के सीएम हेमंत बिस्वा को बताया नया मुल्ला

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा शर्मा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की बिस्वा अभी नए-नए मुल्ला है। पहले कांग्रेस में थे ,अब भाजपा में गए हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा,जिसमे पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब है।

    तो भारत की आबादी में 50 करोड़ मुसलमान ही होंगे ?

    तो भारत की आबादी में 50 करोड़ मुसलमान ही होंगे ?

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि भारत के सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दो.फिर पाकिस्तान को अखंड भारत में जोड़ दो। बघेल ने आगे कहा कि फिर पाकिस्तान भेजने और मिलाने का क्या मतलब है? यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान ,अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जायेगी,तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि कोई भी जाति धर्म के मानने वाले लोग हैं,भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।

    यह भी पढ़ें Chhattisgarh में आज भी है Dinosaur का भोजन, लाखों साल पहले धरती पर थे Tree Fern Plant

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+