CM भूपेश बघेल ने कहा- चावल घोटाले के आरोप बेबुनियाद, भाजपा को बताया षड्यंत्रकारी

Bhupesh Baghel PDS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार में हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ था। हम पर लगाए गए चावल घोटाले के आरोप बेबुनियाद है।

bhupesh vs raman

Chhattisgarh Rice Scam: छत्तीसगढ़ के कथित चावल घोटाले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेबुनियाद बताया है। सोमवार को रायपुर में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा कि चावल घोटाले के आरोप बेबुनियाद है, भाजपा के पास षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार में हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ था। चुनाव के बाद 12 से 14 लाख राशन कार्ड काटा गया। उन्होंने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने वसूली के लिए क्या कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Job Alert: शिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती, युवाओं के हित में CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला

दरअसल बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत पर केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा गठित 5 सदस्यीय जांच टीम रायपुर पहुंची थी। रमन सिंह ने चावल घोटाले के संबंध में कहा था कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के चावल का छत्तीसगढ़ में लूट मचा रखी है। उन्होंने का था कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पीडीएस में गड़बड़ी हुई है और 5000 करोड़ का घोटाला हुआ है।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का बयान, कर्नाटक में हार से बौखलाई भाजपा, छत्तीसगढ़ में ED करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+