CM भूपेश बघेल का बयान, कर्नाटक में हार से बौखलाई भाजपा, छत्तीसगढ़ में ED करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

BhupeshED: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि कर्नाटक परिणाम आने के बाद शीर्ष में बैठे लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। ED के अधिकारी भी क्या करें,क्या न करें इस स्थिति में हैं लेकिन इससे उबरने के बाद वे ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे।

bhupesh baghel

Bhupesh Baghel ED: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर तीव्र हमला किया है। बघेल ने छत्तीसगढ़ में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में कहा कि अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की तरह कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पक्षपातपूर्वक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक परिणाम आने के बाद शीर्ष में बैठे लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। ED के अधिकारी भी क्या करें, क्या न करें इस स्थिति में हैं लेकिन इससे उबरने के बाद वे ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे। क्योंकि वे बौखलाए हुए हैं और हिंसक प्राणी अगर घायल हो जाए तो क्या होता है और हिंसक हो जाता है।

रायपुर में पुलिस परेड मैदान स्थित हेलीपेड में मीडिया से चर्चा में विधानसभा चुनाव में सीटों के लक्ष्य के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अबकी बार 75 पार सीट हासिल करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद बीजेपी नेता बौखलाए हुए हैं और ईडी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से कोई जानवर घायल होने पर और अधिक हिंसक हो जाता है, ठीक उसी तरह भाजपा कर्नाटक में हार के बाद बौखलाई हुई है और इसी कारण छत्तीसगढ़ में वह ताबड़तोड़ ईडी की कार्रवाई करवाएगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Job Alert: शिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती, युवाओं के हित में CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+