छत्तीसगढ़: युवक ने पढ़ी दुकानों के सामने नमाज, बोला- आप लोग मजार पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं
रायपुर,05 मई। देशभर में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर जारी सियासी बहस के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी धार्मिक मामला सामने आया है। शहर के गुढ़ियारी इलाके में एक मुस्लिम युवक ने हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर जाकर नमाज पढ़ रहा था।अशांति फैलने की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले का दिया।

गुढ़ियारी के मंदिर के पुजारी ने पुलिस ने बताया कि मुस्लिम युवक मंदिर में कुछ चेक लेकर आया था ,जिसमे 1000 , 50000 और 1000000 की रकम लिखी हुई थीं। वह मंदिर में लोगों को चेक दे रहा था। पुलिस को सुचना मिली है कि इसी युवक ने कोटा इलाके के बैकुंठधाम मंदिर में प्रवेश किया है।बहरहाल पुलिस को पूछताछ के दौरान युवक की हरकतें अजीब प्रतीत हो रही हैं, जिससे संदेह बढ़ गया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। बताया जा रहा है कि युवक का नाम मोहम्मद असलम है ,जो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। कुछ समय पहले ही उसने रामनगर इलाके की मस्जिद के पास एक किराए का मकान लिया है।
यह भी पढ़ें जानिए छत्तीसगढ़ में हेलीकॉप्टर क्यों बन चुका है कांग्रेस की अंदरूनी जंग का हिस्सा












Click it and Unblock the Notifications