गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने में छत्तीसगढ़ पुलिस मदद करेगी, कम से कम मदद तो मांगिए: CM भूपेश बघेल
Guddu Muslim Chhattisgarh: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपा होने की खबरे सामने आई है। सोमवार को गुड्डू मुस्लिम ढूंढ रही यूपी एसटीएफ छत्तीसगढ़ पहुंच गई है।

Bhupesh Baghel On Guddu Muslim: उत्तर प्रदेश बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बमबाज गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की खबरों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार सहयोग मांगेगी, तो राज्य पुलिस अवश्य सहयोग करेगी।
पुलिस की मौजूदगी में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का उल्लेख करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ज्यादातर अपराधी उत्तर प्रदेश में हैं। बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई अपराधी छिपा हो और कोई छत्तीसगढ़ पुलिस से सहयोग मांगे, तो हम जरूर सहयोग मिलेगा।
#WATCH | If a criminal is hiding in Chhattisgarh and a State govt seeks cooperation from our police, then we will certainly cooperate...Most number of criminals are in Uttar Pradesh, where a man was killed amid police presence: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel in Durg yesterday pic.twitter.com/9Fpot0Nnzv
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 25, 2023
दरअसल माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपा होने की खबरे सामने आई है। सोमवार को गुड्डू मुस्लिम ढूंढ रही यूपी एसटीएफ छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के आने पर प्रतिक्रिया देते हुए, सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस यूपी पुलिस को सहायता प्रदान करेगी, हालांकि इस संबंध में उन्होंने मदद लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जरूर मदद करेगी, लेकिन कम से कम मदद मांगिए।
यह भी पढ़ें CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications