छत्तीसगढ़: कांग्रेस की जनअधिकार रैली के जवाब में BJP देगी धरना
भाजपा की मांग है कि छत्तीसगढ़ में शीघ्र से शीघ्र आरक्षण लागू करने और आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जनअधिकार रैली पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने महाफ्लॉप करार दिया है। उन्होंने बयान जारी करके कहा कि कांग्रेस ने पूरा शासन-प्रशासन झोंक दिया लेकिन फिर भी लोग नही जुटा पाए क्योंकि आरक्षण पर कांग्रेस की बदनीयती को जनता समझ चुकी है। साव ने कहा कि सभी यह जानते हैं कि कांग्रेस ही आरक्षण विरोधी है। कांग्रेस जानबूझकर आरक्षण को लटकाने के काम कर रही है ।

साव ने कहा कि आरक्षण पर अब कांग्रेस का नाटक नहीं चलेगा, यह जनता ने संदेश दे दिया है। जैसे कांग्रेस का जनघोषणापत्र छल घोषणापत्र साबित हुआ था वैसे ही कांग्रेस की जन अधिकार रैली छल अधिकार रैली साबित हो गई है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छल से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में है। वंचित वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल रहा है। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस जनता से सिर्फ खिलवाड़ कर रही है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि छत्तीसगढ़ में शीघ्र से शीघ्र आरक्षण लागू करने और आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। साव ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल सरकार को राज्यपाल की ओर मांगे गए 10 बिंदुओं की जवाब जल्द से जल्द देना चाहिए और इसी मांग को लेकर भाजपा सांसद, विधायक ,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी कल 4 दिसंबर दोपहर 2:00 से 5:00 तक बाबा अंबेडकर , घड़ी चौक के पास धरना देंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बने दादा, पोते को पहली बार देखकर बोले - क्या हाल है हीरो












Click it and Unblock the Notifications