छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बने दादा, पोते को पहली बार देखकर बोले - क्या हाल है हीरो
सीएम भूपेश बघेल और उनकी पत्नी दोनों ने मास्क पहनकर नवजात को अपने गोद में लेते हुए वीडियो पोस्ट किया। सीएम भूपेश अपने पोते को देखकर कहते दिख रहे हैं " क्या हाल चाल जी हीरो"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर नया मेहमान आया है। मंगलवार को वह दादा बन गए। मंगलवार सुबह 10 बजे भिलाई के निजी अस्पताल में उनकी बहू ख्याति ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल की बहू ख्याति बघेल सोमवार को भिलाई के एक निजी अस्पताल बीएम शाह में भर्ती कराया गया था।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने दादा बनने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। इसके साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू ही गया है।
सीएम भूपेश बघेल और उनकी पत्नी दोनों ने मास्क पहनकर नवजात को अपने गोद में लेते हुए वीडियो पोस्ट किया। सीएम भूपेश अपने पोते को देखकर कहते दिख रहे हैं" क्या हाल चाल जी हीरो"
Recommended Video
इससे पूर्व भूपेश बघेल का कुर्ता काफी चर्चाओं में था। कुर्ते की जेब पर एक टाईनुमा टैग लगाकर उन्होंने लिखा था दादा टू बी उनके इस पोस्ट के बाद से उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य की शादी बीते वर्ष 6 फरवरी को रायपुर की ख्याति वर्मा से हुई थी।
यह भी पढ़ें कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में लड़े 2024 के आम चुनाव, दिल्ली में बोले CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications