भाजयुमो ने मांगा छेरछेरा पर बेरोजगारी भत्ते की मांग,कांग्रेस ने बताया दिखावा

रायपुर,17 जनवरी। लोकपर्व छेरछेरा के बहाने भी सोमवार को बेरोजगारी के मसले पर छत्तीसगढ़ मे सियासत हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश मे राज्य सरकार से रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को छेरछेरा पर्व एक अलग अंदाज में मनाया। छेरछेरा के अवसर पर भाजयुमो ने पूरे प्रदेश समेत राजधानी रायपुर मे बेरोजगारी भत्ता को लेकर शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया।

bjym

कार्यकर्ताओ ने भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाते हुए, छेरछेरा पर्व पर बेरोजगारी भत्ता मांगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार छेरछेरा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से हम छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए छेरछेरा के रूप में 2500 रुपए की बेरोजगारी भत्ता की मांग कर रहे है। साहू ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा जनता से किया था ,उसे निभाना चाहिए।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ मे बेरोजगारी के मुद्दे पर मचा हुआ है सियासी घमासान
गौरतलब है कि 2018 में चुनाव जीतने से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का वादा किया था , जो अब तक पूरा नहीं किया गया है । कांग्रेस को इसी वादे की याद दिलाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ मे शासन करते हुऐ युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया था ।

यह भी पढ़ें भूपेश के मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की तुलना मे बेरोजगारी दर बेहद कम

उन्होंने कहा कि भाजपा अब खुद बेरोजगार हो चुकी है, इसलिए राजनीति कर रही है । मरकाम ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी स्वीकार कर लिया है कि बीते 3 सालों मे छत्तीसगढ़ में रोजगार बढ़े हैं। ऐसे में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन दिखावा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+