भूपेश के मंत्री बोले, छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की तुलना मे बेरोजगारी दर बेहद कम
chhattisgarh ,chhattisgarh news ,bjp ,dr raman singh , ravindra choubey ,shivkumar dahria, raipur ,unemployment छत्तीसगढ़ , भूपेश बघेल ,रविंद्र चौबे ,शिवकुमार डहरिया , भाजपा ,कांग्रेस ,रोजगार , डॉ रमन सिंह ,रायपुर
रायपुर,13 जनवरी। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार दिए जाने के मसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब कांग्रेस ने दिया है। गुरुवार को भूपेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके बीते 3 साल में दिए गए रोजगार के आंकड़े प्रस्तुत किये और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में साझा प्रेस कांफ्रेंस करके रोजगार के मसले पर छत्तीसगढ़ सरकार का पक्ष रखा।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में रोजगार के लिये बहस छिड़ी हुई है। हमारी सरकार के 3 सालों मे से 2 साल कोरोना में ही निकल गए हैं। लेकिन इन सबके बाबजूद छत्तीसगढ़ मे दूसरे राज्य की तुलना में बेरोजगारी दर बेहद कम है। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता चौबे ने कहा कि ताजे आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 2.9 प्रतिशत है, जबकि देश में बेरोजगारी की दर 7.9 है।
यह भी पढ़ें जानिए, खुद को बेगुनाह बताने वाले राजद्रोह के आरोपी IPS जीपी सिंह की पूरी कुंडली
उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 15 साल तक डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री रहते हुए आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया। केंद्र सरकार से बकाया राशि नही मिलने के बाद भी हमने रोजगार उपलब्ध कराए हैं, वह प्रशंसा का विषय है। चौबे ने रोजगार के आकंड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते 3 सालों में प्रदेश में 14580 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती की है। पीएससी से 2885 और व्यापम के जरिये 1024 भर्ती की गई है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी में 3000, स्वास्थ्य विभाग में 4000 लोगों की भर्ती की गई है। रविंद्र चौबे ने कहा कि भूपेश सरकार के इन तीन सालों मे बेरोजगारी दर लगातार नियंत्रण में आ रही है। कोरोना संकट के बावजूद राज्य अच्छी स्थिति में है।
साधा केंद्र सरकार पर निशाना
चौबे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, लेकिन कोरोनाकाल में देश में ना जाने कितने लोगों का रोजगार छिन गया। अचानक लॉकडाउन होने से वापस अपने घर की तरफ लौटते समय कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन रोजगार के अभाव मे हुई मौत पर भी पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त नहीं की। चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में 20 पैसा तक नही आया है।
यह भी पढ़ें डॉ. रमन की सीएम भूपेश बघेल को चुनौती,5 लाख नौकरियों का दें प्रमाण ,नहीं तो दें इस्तीफा !
वहीं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता केवल अनर्गल बातें करके सनसनी फैलाते हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और अजय चंद्राकर केवल झूठ फैलाते रहते हैं। डहरिया ने कहा कि पीएम मोदी ने 2 करोड़ सालाना नौकरियां देने की बात की थी, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दे पाए। श्रम मंत्री ने आगे कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश मे अच्छा काम कर रही है, जिसका परिणाम नगरीय निकाय चुनावों में देखने मिला है। कांग्रेस ने लगभग सभी जगह जीत हासिल की है।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications