रायपुर के Passengers ध्यान दें, 12 से अधिक ट्रेन चल रही हैं देरी से, जानिए सही जानकारी

छत्तीसगढ़ के लोगों को रेलवे सुविधा का लाभ लेने में आ रही समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। कभी गाड़ियां रद्द हो रही हैं, कभी बेहद लेट लतीफी के साथ चल रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अब भी तीन से चार घंटे के विलम्ब से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करने मजबूर होना पड़ रहा है।

railway

ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आनलाइन प्लेटफार्म पर जिस समय-सीमा की सूचना दी जा रही है,लेकिन फिर भी ट्रेनें सही समय पर नहीं पहुंच पा रही है। इसका असर यह देखने को मिल रहा है कि स्टेशन पर यात्रियों को अतिरिक्त वक़्त गुज़रना पड़ रहा है। दर्जनभर से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें 5 से 6 घंटे लेट होने की वजह से यात्री परेशान है। रायपुर से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें देरी से आ रही हैं। ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला पिछले 6 माह से चल रहा है।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक है कि बीते 6 महीने में अलग-अलग रूट पर काम चलने वजह सैकड़ों ट्रेनों को रद्द किया गया था। बहाल होने के बाद भी हुई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें मछुआ समुदाय को भूपेश सरकार की सौगात,छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति में संशोधन की घोषणा
रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र में अफसर भी सही जानकारी नहीं बता पा रहे हैं। ट्रेनों के विलंब होने का बड़ा असर यह देखा जा रहा है कि दुर्ग भिलाई, भाटापारा और बिलासपुर से रायपुर, आम पैसेंजरों के अलावा रोजाना हज़ारों नौकरीपेशा और छात्र यात्रा करते हैं,इन सभी की दिनचर्या पर इसका काफी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh:ओम माथुर का दावा, छत्तीसगढ़ में बनेगी BJP की परमानेंट सरकार, CM भूपेश बोले- 2018 सबने देखा है

रायपुर रेलवे स्टेशन निदेशक चंद्रशेखर महापात्रा ने बताया कि कई मार्गों पर ब्लाक फ़िलहाल खत्म हुआ है,लेकिन बाकि काम अभी भी जारी है। इसके कारण से अभी भी ट्रेनों में देरी देखी जा रही है। अहमदाबाद एक्सप्रेस,शिवनाथ एक्सप्रेस,इंटरसिटी एक्सप्रेस,पूणे हावड़ा एक्सप्रेस,गीतांजलि एक्सप्रेस,हावड़ा मुंबई मेल,ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस,जनशताब्दी एक्सप्रेस,सारनाथ एक्सप्रेस,गोंदिया-बरौनी,अमरकंटक एक्सप्रेस,आजाद हिंद एक्सप्रेस और अन्य ट्रेने 4 से 6 घंटे देरी से रायपुर स्टेशन पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में आरक्षण पहुंच जायेगा 80% से अधिक, आबादी के अनुपात में कोटा तय करने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+