Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 4 लोगों से हड़पे 20 लाख रुपए, हुआ गिरफ्तार

Raebareli news, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। जालसाज के पास से 92 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।दरअसल, रायबरेली के थाना डलमऊ के ग्राम पूरे बाबा मजरे कटघर में रहने वाले एक शख्स ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस और स्वाट टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जालसाज लाल गोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

fraud arrested for Fake Railway Recruitment

चार लोगों से हड़पे 20 लाख रुपए

आरोपी ने बताया​ कि उसके साथ और लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीते 25 जनवरी को चार लोगों से 20 लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। जब यह लोग नियुक्ति पत्र लेकर रेलवे कार्यालय पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। जालसाज का कहना है कि 20 लाख में उसके पास मजह 92 हजार रुपए ही बचे हैं, जिन्हें वह वापस करने जा रहा था, लेकिन इस पुलिस ने उसे पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

fraud arrested for Fake Railway Recruitment

बाराबंकी में तीन इनामी बदमाश अरेस्ट

बाराबंकी में एक दिन पहले डेढ़ करोड़ की कीमत की मॉर्फिन और तीन इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद बाराबंकी पुलिस को हाथ एक और बड़ी मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर: एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, आकाओं की तलाश में जुटी पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+