एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, आकाओं की तलाश में जुटी पुलिस

Barabanki news, बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में एक दिन पहले डेढ़ करोड़ की कीमत की मॉर्फिन और तीन इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद बाराबंकी पुलिस को हाथ एक और बड़ी मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की मॉर्फिन के साथ 3 इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

three bounty criminal arrested with morphine worth rs one crore

मुखबिर की सूचना धरे गए बदमाश

बता दें, एक दिन पहले ही इसी पुलिस ने तीन और इनामिया अपराधियों के कब्जे से डेढ़ करोड़ की मॉर्फिन बरामद की थी। बुधवार को लगातार दूसरे दिन एक बार फिर एक करोड़ की मॉर्फिन और तीन शातिर इनामिया बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किस्म के व्यक्ति नगर कोतवाली के ग्वारी रोड के पास मौजूद हैं। जब नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो इनके पास से मादक पदार्थ (फाइन मॉर्फिन) की एक खेप बरामद की।

three bounty criminal arrested with morphine worth rs one crore

पुलिस के भी उड़े होश

इसकी कीमत आंकी गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए, क्योंकि इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा थी। इस फाइन मॉर्फिन के साथ तीन इनामिया बदमाश अहमद उर्फ बालाजी, बबलू और सरफराज को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब इनके पीछे से काम करने वाले इनके आकाओं की भी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+