AAP की सरकार फिर भी पड़ेगी महंगाई की मार, क्या मान सरकार देगी पंजाबियों को झटका ?

पंजाब में आम आदमी पार्टी जनता से किए वादे को पूरा करने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है।

चंडीगढ़, 28 मार्च 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी जनता से किए वादे को पूरा करने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। केंद्र सरकार ने तीन महीने में 85 हज़ार बिजली मीटर लगाने की चेतावनी दी है, अगर 85 हज़ार मीटर तय समय पर नहीं लगे तो आम आदमी पार्टी को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली की घोषणा पर झटका लग सकता है। इसी कड़ी में अब पंजाब वासियों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ सकती है। आने वाले दिनों में पंजाब में बस सफ़र मंहगा हो सकता है। पीआरटीसी की तरफ़ से पंजाब सरकार को बस के किराये में प्रति किलोमीटर 10 पैसे इज़ाफ़ा करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

क़रीब 74 लाख रुपये का डीज़ल रोज़ाना ख़र्च

क़रीब 74 लाख रुपये का डीज़ल रोज़ाना ख़र्च

परनीत शेरगिल (मैनेजिंग डायरेक्टर, पीआरटीसी) पंजाब सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि डीजल की बढ़ती क़ीमतों की वजह से कॉर्पोरेशन अपने खर्चे बमुश्किल पूरा कर पा रहा है। पहले रोज़ाना 71 लाख रुपये का डीज़ल ख़र्च होता था लेकिन अब क़रीब 74 लाख रुपये का डीज़ल रोज़ाना ख़र्च हो रहा है। पीआरटीसी के अंदर रोज़ाना करीब 1 हज़ार दो सौ बसें चलती हैं। अभी पीआरटीसी बसों का किराया 1 रुपये 22 पैसे प्रति किलोमीटर है लेकिन अगर कॉर्पोरेशन का प्रस्ताव सरकार ने मान लिया तो बसों का किराया 1 रुपये 32 पैसे प्रति किलोमीटर हो जाएगा।

आमदनी में रोज़ाना 10 लाख रुपये का इज़ाफा

आमदनी में रोज़ाना 10 लाख रुपये का इज़ाफा

पंजाब सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि छठा पे कमीशन के बाद कर्मचारियों की सैलरियां भी बढ़ी हैं। तकरीबन 1200 बसें पीआरटीसी के अन्तर्गत चल रही है, डीजल के रेट बढ़ने की वजह से बसों के संचालन में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीज़ल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए यह चर्चा तेज़ है कि आने वाले दिनों में बसों के किराए में इज़ाफ़ा हो सकता है। वहीं भेजे गए प्रस्ताव पर पंजाब में कैबिनेट की बैठक में जल्द ही मुहर लग सकती है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो पीआरटीसी के आय में हर रोज़ 10 लाख रुपये का इज़ाफा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बसों के संचालन से कॉर्पोरेशन को रोज़ाना 90 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।

पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर पंजाब की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर केंद्र से मदद की अपील की। पंजाब की वित्तीय स्थिति हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का क़र्ज़ है। पंजाब की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काफ़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कम से कम दो साल के लिए 50-50 हजार करोड़ रुपये पैकेज के तौर पर मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मदद मिलने से राज्य के खजाने की वित्तीय स्थिति को संभालते हुए पंजाब को अपने पांव पर खड़ा कर लेंगे। वहीं भगवंत माने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात कर पंजाब की मांग पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि देश के हित के लिए उनकी तरफ़ से हर मुमकिन मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के फैसले पर पंजाब के CM खफा, बोले- हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, मजबूती से लड़ेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+