चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के फैसले पर पंजाब के CM खफा, बोले- हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, मजबूती से लड़ेंगे
चंडीगढ़। केंद्र शासित चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू करने के गृहमंत्री अमित शाह के ऐलान पर पंजाब सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगा। मान ने आज कहा कि, "यह गलत हो रहा है। केंद्र सरकार सिलसिलेवार तरीके से दूसरे राज्यों के अफसरों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ पर थोप रही है। हम पंजाब के जायज हक के लिए मजबूती से लड़ेंगे।"

Recommended Video
केंद्र सरकार के फैसले का विरोध
आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दल केंद्र सरकार के खिलाफ हो गए हैं। कांग्रेस और अकाली दल ने भी भाजपाई सरकार के खिलाफ टिप्पणियां की हैं। वहीं, दिल्ली में आप के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप को बढ़ता देखकर भाजपा डर रही है। पंजाब के CM मान ने केंद्र सरकार के फैसले को पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 का उल्लंघन करार दिया है। मान ने कहा है कि केंद्र सरकार सिलसिलेवार तरीके से दूसरे राज्यों के अफसरों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ पर थोप रही है। हमारा पंजाब इसे स्वीकार नहीं करेगा।

बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल कहा था कि, अब चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू होंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ दौरे में घोषणा की थी कि अब चंडीगढ़ के 23 हजार कर्मचारियों पर सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू होंगे। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।'

इससे कांग्रेस, आप और अकाली जैसे दल खफा हो गए हैं। पूर्व कांग्रेस डिप्टी सीएम MLA सुखजिंदर रंधावा ने कहा है कि, भाजपाई सरकार ने पहले BBMB में पंजाब को पीछे किया। अब पंजाब का चंडीगढ़ पर हक खत्म करने की कोशिश की जा रही है। चंडीगढ़ पर पंजाब का कंट्रोल खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, मुझे दुख है कि चंडीगढ़ पर पंजाब के हक खत्म हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications