विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब में उठने लगी नए ज़िले की मांग, कांग्रेस नेताओं में शुरू हुई ज़ुबानी जंग
पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच बटाला को ज़िला घोषित करने का मुद्दा सुर्खियों में है। इस मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के मंत्री में ज़ुबानी जंग जारी है।
चंडीगढ़, सितंबर 7, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच बटाला को ज़िला घोषित करने का मुद्दा सुर्खियों में है। इस मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के मंत्री में ज़ुबानी जंग जारी है। गुरदासपुर जिले का हिस्सा बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित किए जाने की मांग को लेकर तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

जिला घोषित करने की मांग
पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बटाला को जिला घोषित करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बटाला को ज़िला घोषित करने पर पहले से ही सलाह मशवरा किया जा रहा है। इसमें शामिल कई मसले पर मशवरा करने के बाद आख़री फैसला किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बटाला को अलग ज़िला घोषित करने की मांग कर चुके हैं। इसी के जवाब में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पहले भी एक कांग्रेस नेता ने भी यही मांग की थी। इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
सीएम ने दिया मीडिया रिपोर्ट का हवाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बटाला के नागरिकों ने भी अपने क्षेत्र को एक नया जिला बनाने की मांग की है। अमरिंदर सिंह ने एक बयान में दोनों मंत्रियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "अगर वह मेरे पास आते और इसके बारे में बात करते, तो मैं उन्हें बता देता कि मैं पहले से ही इस मामले को देख रहा हूं और इस बाबत मैं उनसे सलाह भी लेता। उन्होंने ने कहा कि वह राज्य के इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ जनता की भावना के लिए बटाला के महत्व को समझ रहे हैं। इस बाबत वह कई मुद्दों पर सलाह मशवरा करने के बाद कोई फ़ैसला लेंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नहीं की मुलाक़ात
ग़ौरतलब है कि CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अविश्वास जताने वाले कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए वक़्त मांगा है पर उनकी मुलाक़ात सीएम से नहीं हो पाई है। दोनों ही मंत्री बटाला को जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री दोनों ही मंत्रियों को मिलने के लिए बुलाते हैं तो उससे कई नए राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि, चार कैबिनेट मंत्रियों बाजवा, रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अविश्वास प्रकट किया था। यह चारों ही मंत्री कैप्टन खेमे से टूट कर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, चारों ही मंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रकट करके अपना अंतिम राजनीतिक ब्रह्मास्त्र चला चुके हैं, लेकिन इस पर पार्टी हाईकमान ने भी कोई खास संज्ञान नहीं लिया।
प्रताप सिंह बाजवा ने जताया कैप्टन का आभार
इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अमरिंदर सिंह के आभारी हैं कि वह बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित करने के मामले पर ध्यान दे रहे हैं। बाजवा ने एक ट्वीट में कहा, ''बटाला के लोग लंबित मांग पर जवाब के लिए सरकार के जायज़ फ़ैसले की उम्मीद कर रहे हैं.'' आपको बता दे कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पंजाब के इतिहास और संस्कृति में बटाला की खासियत और जनता की भावनओं को जानते है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फ़ैसला किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: BJP में सिख चेहरों को अहम जिम्मेदारी, जीत के लिए पार्टी की क्या है प्लानिंग? पढ़िए इनसाइड स्टो












Click it and Unblock the Notifications