पंजाब: 'हमने कुछ ऐसी भी गारंटी पूरी की जो हमने नहीं दी थी', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। पंजाब में धुआंधार प्रचार जारी है। रोड शो करते हुए उन्होंने बीजेपी और अकाली दल पर जमकर हमला किया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने कुछ ऐसी गारंटी भी पूरी की जो हमने नहीं दी थी। जैसे 16 टोल प्लाजा बंद करना, जिससे पंजाबियों को प्रतिदिन 58 लाख 77 हजार रुपये की बचत हुई है। यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि हमारी मंशा साफ है।

क्षेत्रीय पार्टी होने का दावा करने वाले सुखबीर बादल बीजेपी वालों से समझौता करने की मिन्नतें करते थे। उनकी जो हालत है, वे अपना चेहरा नहीं दिखाते, उन्हें डर है कि खुद भी डूबेंगे और हमें भी ले डूबेंगे। बिट्टू जैसे लोगों ने सिर्फ पार्टियां बदली हैं।
सीएम मान ने कहा कि ये दोपहिया वाहन की मोटरसाइकिल की तरह है, जिसका कोई स्टैंड नहीं है। इसे जहां भी मोड़ो वहीं रुक जाती है। इसलिए इन पर विश्वास मत करो।
बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: '1 जून को छुट्टी मत समझो, यह कर्तव्य का दिन है, मतदान जरूर करना', लोगों से बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications