पंजाब: '1 जून को छुट्टी मत समझो, यह कर्तव्य का दिन है, मतदान जरूर करना', लोगों से बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। पंजाब में धुआंधार प्रचार जारी है। इस दौरान उन्होंने रोड शो करते हुए बीजेपी और अकाली दल पर जमकर हमला किया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों 1 जून को छुट्टी मत समझो। यह कर्तव्य का दिन है। लाखों शहीदों और गदरी बाबाओं ने अपना खून देकर हमें वोटर कार्ड दिया है। इसे पैसा या ड्रग्स की लालच में बर्बाद मत करो।

सीएम मान ने कहा कि 4 जून को केंद्र सरकार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आम आदमी पार्टी की होगी। वो आपकी होगी, फिर हम केंद्र के फैसले लेंगे। पंजाब का एक रुपया भी रहे, हम लाएंगे सारा पैसा और यहां के लोगों पर खर्च करेंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों का ऐसा जनसैलाब इस बात का गवाह है कि फैसला हो चुका है, सिर्फ झाड़ू का बटन दबाना बाकी है। इस बार पंजाब में ऐतिहासिक वोट होने वाले हैं। मैं जहां भी जाता हूं, लोग 13-0 का मन बना लिया है।
बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'अक्तूबर तक 70 फीसदी नहरी पानी पंजाब के खेतों तक पहुंचने लगेगा', बोले सीएम भगवंत मान










Click it and Unblock the Notifications