चन्नी को CM पद का चेहरा बनाने के राहुल गांधी के फैसले पर क्या बोलीं सिद्धू की पत्नी? देखें VIDEO
अमृतसर। पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू आज मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को चुने जाने को लेकर प्रतिक्रिया जाननी चाही। कौर से पत्रकारों ने पूछा कि, राहुल गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू के बजाए चन्नी को सीएम के पद के लिए चुना, क्या ये सही निर्णय नहीं था, क्या राहुल गांधी को गुमराह किया गया था?
Recommended Video

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बोलीं, "हां...किसी को इतने उच्च पद पर चुनने के लिए उसकी एजुकेशन देखनी चाहिए..एक योग्य चेहरा ही होना चाहिए। इस पद के लिए नवजोत सिद्धू सही विकल्प होते (मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में), भले ही वह मेरे पति हों।" उन्होंने और क्या कहा, यह आप वीडियो में देख सकते हैं।

राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होते: राहुल
पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अगले सीएम के चेहरे के रूप में घोषणा करना राहुल गांधी के लिए आसान भी नहीं माना जा रहा था। क्योंकि, चन्नी के मुकाबले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ही थे। हालांकि, जब राहुल ने लुधियाना में वर्चुअल रैली के दौरान यह कहा कि, 'राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होते, टेलीविजन पर बहस करके नेता नहीं बनते।' इससे यह पक्का हो गया था कि..वे सिद्धू के बजाए चन्नी के नाम की घोषणा करेंगे। क्योंकि, चन्नी राजनीति में बहुत पहले से हैं। वहीं, सिद्धू टीवी इंडस्ट्री की बड़ी पहचान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications