तनिष्क शोरूम से दो महिलाओं ने ग्राहक बन गायब की सोने की चेन, CCTV में कैद हुई वारदात

चंडीगढ़। देश के कई हिस्सों में चोरी और छीना झपटी की वारदातें बढ़ गई हैं, आलम यह है कि अब चोर दिनदहाड़े दुकानों में भी घुसकर हाथ साफ कर रहे हैं और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित तनिष्क टाइटन के ज्वेलरी शोरूम से सामने आया है। यहां शोरूम में ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने बड़ी ही चालाकी से सेल्समैन की नाक के नीचे से करीब दो तोले की सोने चेन चुरा ली। हालांकि जब तक सेल्समैन को इसका पता चलता महिलाएं वहां से रफूचक्कर हो चुकी थीं।

Two women missing gold chain from Tanishq showroom CCTV incarceration

ज्वेलरी शोरूम से लगभग 2.10 लाख रुपए की चेन चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर ग्राहक बनकर आई महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी आरोपी अज्ञात महिलाओं की कोई जानकारी नहीं है। मनीमाजरा में ज्वेलरी शॉप में चोरी का सप्ताह में दूसरा मामला है। पुलिस ने तनिष्क शोरूम के मिलिंद मल्होत्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

मिलिंद ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मामला बीते बुधवार का है, शाम करीब पांच बजे शोरूम में दो महिलाएं ग्राहक बन सोने की चेन खरीदने आईं। सेल्समैन ने उन्हें 2.10 लाख रुपए की कीमत वाली 18.03 ग्राम वजनी सोने की चेन दिखाई। इस दौरान महिला ने बड़ी ही चालांकि से सोने की चेन को अपने पर्स में छिपा लिया। काफी देर तक सामान देखने के बाद दोनों महिलाएं बहाना बनाकर वहां से चली गईं। सेल्समैन जब सामान को वापस व्यवस्थित कर रखने लगा तो एक चेन गायब थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना मैनेजर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया चेन महिलाओं ने ही गायब की थी।

यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरी, रोशनदान के रास्ते 'खजाना' वाले कमरे में घुसा चोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+