Punjab News: सगाई के बाद छात्रा का कत्ल कर प्रेमी ने किया सुसाइड, पंजाब में सनसनी
Tarn Taran Law College Shooting: पंजाब के तरनतारन में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक लॉ कॉलेज के भीतर युवक ने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। मृतक छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नू की संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि हमलावर युवक की पहचान गांव मल्लियां के प्रंस राज सिंह के तौर पर हुई।
प्रिंस ने कॉलेज परिसर में घुसकर संदीप के माथे पर गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से कॉलेज कैंपस में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज परिसर में खूनी खेल: क्लासरूम बनी रणभूमि
तरन तारन के गांव उसमा स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह जैसे ही पढ़ाई शुरू हुई, अचानक गोलियों की गूंज से सन्नाटा पसर गया। गांव मलियां के रहने वाले छात्र प्रिंस राज ने अपनी सहपाठी संदीप कौर पर बेहद करीब से फायरिंग कर दी। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद प्रिंस ने बिना देर किए पिस्टल दोबारा लोड की और खुद के सिर में भी गोली मार ली। यह पूरी घटना पलक झपकते ही घट गई।
ये भी पढ़ें: Lucky Oberoi Case: कौन थे AAP नेता लक्की ओबेराय? जालंधर में बदमाशों ने मारी 5 गोलियां, थार में मिला शव
सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर: सटीक थी फायरिंग
वारदात के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और संदीप कौर के सिर में निशाना लगाकर गोली चलाता है। इसके बाद वह खुद को भी शूट कर लेता है। गोलीबारी इतनी सटीक और सुनियोजित थी कि दोनों को अस्पताल ले जाने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुरक्षा पर सवाल: पिस्तौल लेकर कैसे घुसा छात्र?
इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कड़े पहरे और गेट चेकिंग के बावजूद एक छात्र बैग या कपड़ों में पिस्तौल छिपाकर क्लासरूम तक कैसे पहुँच गया? क्या कॉलेज के प्रवेश द्वार पर छात्रों की तलाशी नहीं ली जाती? इस लापरवाही ने न केवल एक छात्रा की जान ली, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के मन में भी दहशत पैदा कर दी है। पुलिस इस सुरक्षा चूक की गहनता से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Punjab Ashirwad Scheme 2026: बेटी की शादी के लिए पंजाब सरकार की बड़ी स्कीम, किसे और कैसे मिलेगी मदद?
जांच के घेरे में 'लव एंगल'
तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के पीछे अब 'एकतरफा प्यार' और सनक की बात सामने आ रही है। मृतका संदीप कौर के परिजनों का आरोप है कि उसकी सगाई होने के बाद से ही आरोपी प्रिंस राज उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। सगाई से उपजी इसी रंजिश या ईर्ष्या के कारण उसने क्लासरूम में घुसकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस अब परिजनों के बयानों और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए इस दावे की सच्चाई खंगाल रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications