Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में भीषण गर्मी का असर, राज्य सरकार ने बदला स्कूलों का समय

Punjab News: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते पंजाब सरकार ने राज्य भर के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसी के चलते स्कूलों का समय 7 बजे से 12 बजे तक का कर दिया है। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी स्कूलों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इस समस्य पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। लिहाजा राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। स्कूलों का समय 7 बजे से 12 बजे किया गया है। एसएसई ने सभी शासकीय स्कूलों को 2 शिफ्टों में लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत प्रथम शिफ्ट सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक समय रहेगा। स्कूलों में समय का बदलाव 20 मई से 31 मई तक सभी शासकीय ,एडिड और प्राइवेट स्कूलों में रहेगा।

cg

ज्ञात हो कि इससे पूर्व दिन पंजाब सरकार ने एक पत्र जारी करते हुए दिनांक 20.05.2024 से 31.05.2024 तक सभी शासकीय , एडिड और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक कर दिया था, जिसके चलते अब स्कूल सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे खुलेंगे।

बहरहाल मई के मध्य में ही चिलचिलाती धूप के कारण बच्चे काफी परेशान हो हो रहे थे। तापमान बढ़ने की वजह से सबसे अधिक स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे थे। दिन के समय पारा लगभग 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। अधिकतर लोग दोपहर को बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। इस सबके मध्य में स्कूली छात्रों को खासी दिक्कतें आ रही थीं, इस वजह से ही पंजाब सरकार ने 20 मई से 31 मई तक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें IPL की तर्ज पर 7 जून से शुरू होगा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, डिप्टी सीएम अरुण साव से मिले सुरेश रैना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+