IPL की तर्ज पर 7 जून से शुरू होगा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, डिप्टी सीएम अरुण साव से मिले सुरेश रैना

Chhattisgarh Cricket Premier League: टीम इंडिया के पूर्व मेंबर और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों क साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 7 जून को आईपीएल के तर्ज पर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा।

ज्ञात हो कि सुरेश रैना को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान सुरेश रैना ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाली हैं। क्रिकेट लीग की तैयारियों के संबंध में रायपुर आया हूं। इस लीग से यहां क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

cg

सुरेश रैना ने आइपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को विजय जीत पर कहा कि विराट कोहली भी अच्‍छा करें। वह भी फाइनल के लिए क्‍वालिफाई करें। उन्होंने कहा कि कोहली हिंदुस्‍तान का उभरता सितारा है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अगले वर्ष फिर आइपीएल में खेलते हुए देखेंगे ।

ज्ञात हो कि 7 जून से आइपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इसमें कुल 6 टीमें भाग लेंगी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच खेलें जाएंगे।

यह भी पढ़ें CG: पुरी में पैम्फलेट बांटते नजर आये पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मोदी के रोड शो से पहले बनाया माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+