पंजाब और उत्तराखंड में सट्टा बाज़ार गर्म, जानिए किस पार्टी की बहुमत पर पैसा लगा रहे सटोरिये ?
पंजाब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं, उससे पहले संभावनाओं की सियासत जारी है।
चंडीगढ़, 07 मार्च 2022। पंजाब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं, उससे पहले संभावनाओं की सियासत जारी है। जिस तरह से क्रिकेट मैच में सट्टा बाज़ार चरम पर पहुंच जाता है ठीक वैसे ही पंजाब की सियासत पर भी सटोरिये पैसा लगा रहे हैं। एक्ज़िट पोल के नजीते आने के बाद भी सिर्फ़ दो ही राजनीतिक पार्टियों की बुकिंग ली जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब और उत्तराखंड में सट्टा बाज़ार गर्म बो चुका है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पर सटोरिये पैसे लगा रहे हैं। इसके अलावा किसी और सियासी दल की बुकिंग नहीं ली जा रही है।

BJP और AAP पर लग रहा सट्टा
सटोरियों की मानें तो उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी और पंजाब में आम आदमी पार्टी पर सट्टा लगाया जा रहा है। उनके मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी 65 सीटों पर क़ब्ज़ा जमा सकती है। ग़ौरतलब है कि एक्ज़िट पोल के नतीजे आने के बाद भी किसी दूसरी पार्टी पर सटोरी पैसे नहीं लग रहे हैं। उनका कहना है कि हर हाल में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी दूसरी सियासी पार्टी पर कोई भी दांव नहीं लगाना चाह रहा है। उनका कहना है कि ऐसे तो अनुमान है कि आम आदमी पार्टी 65 सीटें जीत सकती हैं लेकिन यह सीटें बढ़ कर 70 तक भी पहुंच सकती हैं। यही वजह कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी सभी सोटरियों की पहली पसंद बनी हुई है क्योंकि आम आदमी पार्टी पंजाब के सियासी रण में दूसरी बार उतरी है । वहीं भारतीय जनता पार्टी पहली बार शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन तोड़ कर चुनावी मैदान में उतरी है।
पंजाब और उत्तराखंड में सट्टा का बाज़ार गर्म
उत्तराखंड के सियासत की बात की जाए तो वहां सटोरियों की पहली पंसद भारतीय जनता पार्टी है। सभी भाजपा पर ही पैसे लगा रहे हैं, इसके अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कोई भी हुकिंग नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लेवल के बुकी 5 पर 5 के भाव से सट्टा लगवा रहे हैं, जबकि स्थानीय बुकी विधानसभा के हिसाब से भाव लगा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बुकिंग का भाव सभी राज्यों में एक ही चल रहा है सिर्फ़ स्थानीय स्तर पर भाव में फ़र्क देखने को मिल रहा है। किस राज्य में कौन सी पार्टी ने सरकार बनाई यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन संभावनाओं की सियासत पर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं और उसी हिसाब से बुकी सट्टा बाज़ार में राजनीतिक पार्टियों पर दांव लगा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि सबसे ज़्यादा सट्टा पंजाब और उत्तरखंड में लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Today Exit Poll: यूपी में फिर योगी सरकार,पंजाब और उत्तराखंड के नतीजे भी देखिए












Click it and Unblock the Notifications