Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chanakya Today Exit Poll: यूपी में फिर योगी सरकार,पंजाब और उत्तराखंड के नतीजे भी देखिए

नई दिल्ली, 7 मार्च: उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एकबार फिर से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 43% वोट मिल रहे हैं। जबकि, सपा गठबंधन को 35%, बसपा को 13%, कांग्रेस को सिर्फ 4% और अन्य को 5% वोट मिलते दिख रहे हैं। इस पोल के मुताबिक 47 फीसदी लोग यूपी में सरकार नहीं बदलना चाहते हैं और सिर्फ 40 फीसदी सरकार बदलने के पक्ष में हैं।

Chanakya Today exit poll:Who will form the government in UP, Uttarakhand, Punjab, Goa and Manipur, see results

यूपी में फिर योगी सरकार-एग्जिट पोल
न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार यूपी में बीजेपी गठबंधन को इस बार 294 सीटें मिल सकती हैं। इसमें 19 सीटों का फायदा या नुकसान भी हो सकता है। वहीं सपा गठबंधन को 105 सीटें मिलने की उम्मीद है और उसके आंकड़े में भी 19 सीटों का नफा-नुकसान हो सकता है। सबसे चौंकाने वाला नतीजा बीएसपी को होता दिख रहा है, जिसे सिर्फ 2 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का मुख्य चेहरा बनाने के बावजूद भी कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 1 सीटें मिलती दिख रही हैं और हो सकता है कि उसका खाता भी ना खुले। जबकि, 1 सीट अन्य के खाते में भी जा सकती है।

Recommended Video

    UP Exit Poll 2022: यूपी में किसकी बन रही सरकार, जानिए किसे कितनी सीटें ? | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब में आम आदमी पार्टी को 100 सीटों का अनुमान
    न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब में आश्चर्यजनक नतीजे आए हैं। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 100 सीटें जीत रही है। कांग्रेस को 10, शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को 6 और बीजेपी गठबंधन को 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी को पंजाब में 45% वोट मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 23% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि, एसएडी गठबंधन को 16%,बीजेपी गठबंधन के 9% और अन्य को 7% वोट मिलने का अनुमान है।

    उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार
    जबकि न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के नतीजों में उत्तराखंड में बीजेपी की दोबारा सरकार बनती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 और अन्य को 3 सीटें मिलती दिख रही है। इसमें कांग्रेस और बीजेपी के आंकड़ों में 7 सीटों का नफा-नुकसान हो सकता है। उत्तराखंड में 52 फीसदी लोगों ने कहा है कि वो सरकार नहीं बदलना चाहते। लेकिन, 41 फीसदी लोगों ने सरकार बदलने के पक्ष में राय दी है। उत्तराखंड में बीजेपी गठबंधन को 41%, कांग्रेस को 34% और अन्य को 25% वोट मिलने का अनुमान है।

    पहले ऐसे कई मौके आ चुके हैं, जब चाणक्या टुडे एग्जिट पोल के नतीजे बहुत ही सटीक रहे हैं। टुडे चाणक्या का दावा है कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में उसके अनुमान बिल्कुल सटीक रहे हैं। यही नहीं, कई विधानसभा चुनावों और यहां तक कि अमेरिका और यूके के चुनावों का भी इसने 100% सही अनुमान होने का दावा किया है।

    आपको बता दें यह सिर्फ एग्जिट पोल का अनुमान भर है। असली नतीजे 10 मार्च को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+