पंजाबी एक्टर करतार चीमा गिरफ्तार, NSUI अध्यक्ष को गैंगस्‍टर से धमकी दिलाने का आरोप

चंडीगढ़, 30 मई: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता करतार चीमा को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की पंजाब इकाई अध्यक्ष अक्षय कुमार ने आरोप लगाया है कि चीमा ने उनके साथ धोखाधड़ी की और फिर उनको गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जरिए धमकियां दिलवाईं। अक्षय की शिकायत पर सोमवार को अमृतसर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने करतार चीमा को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस एसएचओ अमोलदीप सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 पंजाबी एक्टर करतार चीमा

पंजाब एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय का कहना है कि उनके करतार पर 25 लाख रुपए हैं। उन्होंने पैसे मांगे तो चीमा ने गोल्डी बराड़ से फोन करवाकर धमकी दी। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा है। अक्षय ने आरोप लगाया है कि राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेता करतार चीमा के पक्ष में थाने में पहुंचे हैं और उनको छुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया गया है कि करतार चीमा बीते कुछ दिनों से कनाडा में थे, सोमवार को अक्षय को चीमा के अमृतसर आने का पता चला तो उन्होंने रास्ते में चीमा को रोक लिया। दोनों के बीच विवाद होने के बाद सिविल लाइन की पुलिस ने चीमा को हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+