'पंजाब बनेगा हीरो, AAP-13, बाकी सारे जीरो', आम आदमी पार्टी की आई सुनामी
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। इस बीच मंगलवार को फरीदकोट से आप प्रत्याशी करमजीत अनमोल और विधायक के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली को भारी जनसमर्थन मिला।
इससे साबित होता है कि पंजाब फिर से क्रांति के लिए तैयार है। रैली में 1000 से ज्यादा बाइकर्स ने हिस्सा लिया। पंजाब बनेगा हीरो, आप- 13, बाकी सारे जीरो। रैली के दौरान नारे की गूंज रही। बाइक रैली में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में उमड़े युवा आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का प्रमाण दे रहे हैं।

वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रही है। सभी 13 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप को वोट देने की अपील की।
आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पिछले दो सालों में जितना काम किया है, हम उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मुझे उम्मीद है लोग काम के नाम पर वोट देंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'चुनाव से पहले हार मान चुकी कांग्रेस, तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी जी', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी












Click it and Unblock the Notifications