उत्तराखंड: 'चुनाव से पहले हार मान चुकी कांग्रेस, तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी जी', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत जोशीमठ (चमोली) में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर चुकी है। कांगेस ने सदैव उत्तराखण्ड की उपेक्षा की है और अब उनके शीर्ष नेताओं का भी हाल यह है कि वह उत्तराखंड आना नहीं चाहते हैं।

तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी जी
निश्चित तौर पर देवतुल्य जनता उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाने के लिए तैयार है। जोशीमठ की देवतुल्य जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह और समर्थन से हृदय अभिभूत हैं। भाजपा के प्रति अभूतपूर्व विश्वास एवं उत्साह हेतु जनता जनार्दन का कोटिशः आभार।
4 जून को होगी मतों की गणना
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'विकसित भारत के निर्माण में खास भूमिका निभाएंगे', CM धामी ने UPSC पास करने वालों को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications