पंजाब: अब नहीं होगी सड़क दुर्घटनाओं में मौत, 26 जनवरी से लोगों की सेवा में जुटेंगे सड़क सुरक्षा बल
Punjab News: पंजाब में अब सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत नहीं होगी। इसके लिए भगवंत मान सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) 26 जनवरी से लोगों की सेवा में मौजूद रहेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा बल लोगों की सेवा में जुटेंगे।
ये सुरक्षा बल उन्नत उपकरणों और वाहनों से लैस होंगे। सुरक्षा बल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। सड़क हादसे में घायल लोगों को ये बल जल्द ही अस्पताल पहुंचाएंगे और लोगों की कीमती जान बचाएंगे। सड़क सुरक्षा बल विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे।

जैसे ही सड़क पर कोई घटना घटेगी, सड़क सुरक्षा बल तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर कीमती जानें बचाएंगे। सीएम मान ने लोगों की कीमती जान बचाने के लिए ही इन सुरक्षा बलों को तैनात किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'BJP के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा', CM मान ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications