पंजाब: 'BJP के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा', CM मान ने कसा तंज
punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवं मान ने शुक्रवार को आयोजित जनसभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। इसलिए पंजाब में बीजेपी के सिर्फ दो ही विधायक हैं। चाहें तो वे एक ही स्कूटर पर बैठकर विधानसभा जा सकते हैं।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में 180 लाख मीट्रिक टन (MT) धान की पैदावार होती है। जिसमें से 95 प्रतिशत देश के लिए होता है। उन्होंने कहा कि हमारे पंजाब की धरती बेहद उपजाऊ है। यहां हर बीच पनप जाएगा, सिर्फ नफरत का बीज यहां पनप नहीं सकता।

नफरत की राजनीति करती है बीजेपी- सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसीलिए BJP के पंजाब में सिर्फ 2 ही विधायक हैं, चाहें तो एक ही स्कूटर पर बैठकर विधानसभा जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, वहीं आम आदमी पार्टी अस्पताल, स्कूल, बिजली और पानी की राजनीति करती है।
'देश के लिए ईमानदारी से काम करना बंद नहीं करेंगे'
सीएम मान ने कहा कि उन्हें जो करना है करें, लेकिन हम देश के लिए ईमानदारी से काम करना बंद नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 23 वर्षीय जवान राजौरी में शहीद, CM मान ने व्यक्त की संवेदनाएं, दिया हर संभव मदद का आश्वासन












Click it and Unblock the Notifications