पंजाब PCS अधिकारियों की हड़ताल खत्म, सीएम मान ने कहा- नहीं होगा अन्याय
पंजाब पीसीएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सीएम ने 9 जनवरी को एक बैठक की और बैठक के दौरान लिए गए निर्णय को एक हफ्ते के भीतर लागू करने का निर्णय लिया। जिसके बाद वे काम पर फिर से शामिल होने के लिए सहमत हुए।

Punjab PCS Officer Strike End: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हड़ताली पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम के बाद स्ट्राइक खत्म हो गई है। लुधियाना में एक पीसीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद राज्य के अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर चल गए थे। जिसके बाद सीएम मान ने सख्त चेतावनी जारी करते तुरंत ऑफिस लौटने के जारी किए थे।
पीसीएस अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर प्रधान सचिव ए वेणु प्रसाद ने बताया कि हड़ताल समाप्त हो गई है। सीएम मान ने 9 जनवरी को एक बैठक की और बैठक के दौरान लिए गए निर्णय को एक हफ्ते के भीतर लागू करने का निर्णय लिया। इसलिए वे (पीसीएस अधिकारी) काम पर फिर से शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं।
दरअसल, सीएम मान की सख्ती के बाद प्रिंसिपल सचिव वेणु प्रसाद और पीसीएस अधिकारियों में बैठक हुई, जिसमें सहमति बनी है और जिसके बाद वेणु प्रसाद ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पीसीएसअधिकारी काम पर लौटेंगे। सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला अधिकारियों ने वापस ले लिया है। प्रिंसिपल सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिया है कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
आपको बता दें कि पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा लुधियाना के एक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एकजुटता हुए थे। विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में अफसर को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद सोमवार को सभी पीसीएस अधिकारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए, जिसके चलते प्रदेश का राजस्व कार्य ठप हो गया था।
पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा धालीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पांच दिनों के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने का फैसला किया। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और उनकी मांग थी कि सरकार धालीवाल की "अवैध गिरफ्तारी" की जांच के लिए एक समिति का गठन करें।
हालांकि बुधवार को सीएम मान ने एक आदेश जारी करते हुए सभी हड़ताली अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर आज 2 बजे सभी अधिकारी काम पर नहीं लौटे तो उनको सस्पेंड कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications