पंजाब: 'सभी अस्पतालों में लगेंगे रोगी सुविधा केंद्र, AC से लैस होगा वार्ड', स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Health Minister Balbir Singh On Punjab Hospitals: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के सभी अस्पतालों में रोगी सुविधा केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह सेंटर बनाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी ऑपरेशन सेंटरों को मॉड्यूलर बनाया जाएगा। सभी वार्डों को एसी से लैस किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस ऐलान के बाद लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जहां देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो रही हैं, वहां पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों का कायापलट किया है। लोगों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की योजनाएं बना रही हैं।
ऑपरेशन सेंटर के मॉड्यूलर बन जाने और वार्डों में एसी लग जाने से रोगियों को बड़ा आराम मिलेगा। उन्हें इलाज कराने में काफी आसानी होगी। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में जल्द मिलेंगे महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए, मंत्री बलजीत कौर ने बताया किया जा रहा है सर्वे
वहीं, इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरी की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई किसी भी पार्टी की क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एसआईटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक हुई है। कानून अपना काम कर रहा है।
पुलिस ने जो किया वह कानून के मुताबिक है। उन्होंने कहा क भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता नशा मुक्त पंजाब है। इसलिए कोई भी हो और किसी भी पार्टी का सदस्य हो, कानून सबके लिए समान होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- संगरूर को सीएम भगवंत मान ने दी 12 लाइब्रेरी की सौगात, कहा- गांवों में माताओं-बहनों को मिलेगा रोजगार












Click it and Unblock the Notifications