पंजाब में जल्द मिलेंगे महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए, मंत्री बलजीत कौर ने बताया किया जा रहा है सर्वे
Punjab Govt: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार जल्द ही महिलाओं को 1000 रुपए देने का अपना वादा पूरा करने जा रही है। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने इस बात का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में महिलाओं से वादा किया था, वह बहुत जल्द पूरा होगा। इसे लेकर ग्राउंड लेवल पर सर्वे किया जा रहा है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के वक्त सीएम भगवंत मान और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं से वादा किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्ता 18 वर्ष से ऊपर विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं के बैंक खातों में हर माह 1-1 हजार रुपए जमा करवाने का वादा किया था। तो वहीं, भगवंत मान सरकार अपना वादा जल्द पूरा कर सकते है।
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने दावा किया कि पंजाब सरकार यह वादा भी बहुत जल्द पूरा करने जा रही है। इसे लेकर ग्राउंड लेवल पर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री बलजीत कौर ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय पोषण माह समारोह में भी शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ समाज की नींव को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रही है ताकि महिलाओं को उचित सम्मान दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार 3 अक्टूबर से पूरे पंजाब में जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कैंप लगाएगी, जिसमें बुजुर्गों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे दिए जाएंगे, साथ ही मुफ्त ऑपरेशन भी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications