संगरूर को सीएम भगवंत मान ने दी 12 लाइब्रेरी की सौगात, कहा- गांवों में माताओं-बहनों को मिलेगा रोजगार
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 29 सितंबर को संगरूर पहुंचे और यहां 12 गांवों को लाइब्रेरी की सौगात दी। सीएम मान ने घनौरी कलां से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 12 ग्रामीण पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान स्कूली छात्र-छात्राओं से भी मिले।
सीएम मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगरूर के लोगों से कुछ दिन पहले मैंने 28 आधुनिक ग्रामीण पुस्तकाल बनाने का वादा किया था। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज हमने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 12 ग्रामीण पुस्तकालयों का लोकार्पण किया है।

आने वाले दिनों में इन पुस्तकालयों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएंगी। सीएम मान ने कहा कि यह हमारी शिक्षा क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस दौरान बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ रैलियां होती थीं। इससे पहले क्या आपने कभी किसी स्कूल, आम आदमी क्लिनिक और युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने जैसे कार्यक्र देखे हैं।
सीएम मान ने कहा कि आज मैंने 12 पुस्तकालयों का उद्घाटन किया है औऱ अन्य 16 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि हमने इन नए पुस्तकालयों में उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की हैं। सभी पुस्तकालयों में एसी, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट और सारी किताबें उपलब्ध हैं।
सीएम मान ने कहा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं, मास्टरों की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि हम विदेशों से कई दुर्भाग्यपूर्ण खबरें सुनते हैं। हमें अपने बच्चों को विदेश क्यों भेजे? हम अपने बच्चों को यही रखें और अफर बनाएं, जिससे वह अपने परिवार के साथ रह सके।
सीएम मान ने कहा कि हम गांवों में अपनी माताओं-बहनों को रोजगार देंगे। हम उनसे सरकारी स्कूल के बच्चों की यूनिफॉर्म सिलवाएंगे। इससे गांवों में खूब रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- 'किसानों को बिना किसी बाधा के मिल रही 8 घंटे बिजली', सीएम भगवंत मान ने कहा












Click it and Unblock the Notifications