पंजाब: 'हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं, हम नशा के खिलाफ हैं', सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर बोले CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तीन दिन पहले एक बहुत बड़े आदमी को गिरफ्तार किया गया था, जिस पर ड्रग तस्करी का आरोप है। ये सभी पार्टी के लोग भगवंत मान को गाली दे रहे हैं।
लोग कह रहे हैं कि आपने ऐसा क्यों किया? मैं इन सभी पार्टी के लोगों से कहना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई किसी अन्य पार्टी या नेता से नहीं है। हम किसी नेता के खिलाफ नहीं हैं। हम नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि नशे की समस्या ने हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया है। मैं सभी पार्टियों से अपील करता हूं कि अगर आपकी पार्टी का कोई भी नेता किसी भी तरह का नशाखोरी कर रहा है तो उसे पार्टी से बाहर कर दें।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, बोले- उनकी सादगी प्रेरणादायक
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशा तस्करों को जेल भेजना चाहिए या नहीं। उसे गिरफ्तार करना चाहिए या नहीं। हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है। हमारी लड़ाई सिर्फ नशा से है। हम सारी पार्टियों से अपील करते हैं कि पंजाब को नशा से मुक्त कराने में हमारा साथ दें। नशा ने पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए काम कर रही है। नशा तस्करों को हम छोड़ेंगे नहीं। चाहे वो किसी भी पार्टी की क्यों ना हो।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पटियाला में न्यू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- 'पंजाब में भी जल्द ही सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी होगी शुरू', CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications