'पंजाब में भी जल्द ही सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी होगी शुरू', CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पटियाला में न्यू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जल्द ही सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू होगी। अब लोगों को सरकारी काम कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बस आपको एक फोन करना होगा। सरकारी आदमी आपके घर पर खुद आएंगे। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

पंजाब में जल्द सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी होगी शुरू

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भगवंत मान इस काम को जल्द शुरू करेगी। लोगों को सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी लागू होगा। दिल्ली में हमने आपको एक नंबर 1076 दे दिया। आपको सरकारी दफ्तर में कोई काम है। आपको तहसीलदार के पास जाने की जरूरत नहीं है। ना ही आपको पटवारी के पास जाने की जरूरत है।

आपको बस उस नंबर पर कॉल करना है। आप उन्हें बताइए कि हमें जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन या कोई और काम करवाना है। जो काम आपको करवाना है, आप उस नंबर पर कॉल करो। उधर से आवाज आती है, हम कितने बजे आपके घर आपका काम कराने आएं।

आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। सरकारी अफसर आपका काम कराने आपके घर आएंगे। आपको किसी दलाल के पास जाने की जरूरत नहीं है। ये सुविधा अभी तक केवल दिल्ली में थी, अब ये पंजाब में भी लागू हो जाएगा। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस आप फोन करिए और उन्हें एड्रेस और फोन नंबर बताइए। सरकारी अफसर आपके घर आकर आपका काम करके जाएंगे।

Recommended Video

    'पंजाब में भी जल्द ही सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी होगी शुरू', CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

    यह भी पढ़ें- पंजाब को सीएम भगवंत मान का तोहफा, दिल्‍ली की तर्ज पर शुरू की गईं 664 'आम आदमी क्‍लीनिक'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+