अरविंद केजरीवाल ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, बोले- उनकी सादगी प्रेरणादायक
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उन्हें याद किया। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। सादगी और सरलता के साथ देश की सेवा करने की उनकी दृढ़ता सदा हम सबको प्रेरित करती रहेगी।
इसके साथ ही आज महात्मा गांधी की भी जयंती है। इस मौके पर केजरीवाल ने महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती के अवसर पर कोटि-कोटि नमन। बापू जी के महान दृढ़ संकल्प और अहिंसा के सिद्धांत ने हमारे देश को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया। आइए, हम सभी उनके आदर्शों का पालन करें और मिलकर भारत को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

बता दें कि आज गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वह लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1969 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी ने जीवनभर अहिंसा परमोधर्म के सिद्धांत का पालन किया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की बात करें तो उन्हें हमेशा उनकी सादगी और मजबूत नेतृत्व के लिए याद किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वह 4 अप्रैल 1961 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने थे।
27 मई 1964 को लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया था। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान के साथ युद्ध समाप्ति का समझौता करने के बाद 11 जनवरी की रात को उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications