OPINION: भगवंत मान सरकार की फेस्टिवल लोन स्कीम, बिना ब्याज के मिलेगा ऋण, लौटाने का भी झंझट नहीं

OPINION: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहार आते ही लोगों के खर्चे भी बढ़ने लगते हैं। लोगों को अधिक परेशानी ना हो इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सीएम भगवंत मान ने त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कर्मचारियों को लोन देने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इस लोन में कोई ब्याज नहीं लगेगा।

OPINION: पंजाब में कर्मचारियों को बिना ब्याज मिलेगा लोन

सीएम भगवंत मान ने दिया दिवाली गिफ्ट
इसके तहत कर्मचारी आसानी से बिना ब्याज के लोन ले सकते हैं। इसे भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट भी कहा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली से पहले सीएम भगवंत मान ने दिवाली गिफ्ट दे दी। इस लोन को फेस्टिवल लोन कहा जाता है। बिना ब्याज के लोन लेकर कर्मचारी अपने त्योहार को रंगीन बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार का रोजगार पर फोकस, डेढ़ साल में दी 37100 नौकरियां, AAP ने कहा- बनेगा रंगला पंजाब

सीएम भगवंत मान की फेस्टिवल लोन स्कीम
इसके पैसे लौटाने की भी ज्यादा झंझट नहीं है। कर्मचारियों की सैलरी से इसकी वसूली हो जाएगी। ग्रेड-4 के कर्मचारी इस लोन को ले सकते हैं। भगवंत मान सरकार ने नवरात्रि और दिवाली जैसै त्योहारों को देखते हुए फेस्टिवल लोन स्कीम लेकर आई है। इसका फाइल क्लियर होते ही कर्मचारी 8 नवंबर तक लोन की रकम को निकाल सकते हैं।

बिना ब्याज मिलेगा लोन, लौटाने का भी झंझट नहीं
इसके बाद दिसंबर से उनकी सैलरी से थोड़े-थोड़े पैसे कटेंगे। इस अवधि में कोई ब्याज नहीं लगेगा। ग्रेड-4 के कर्मचारी आसानी से फेस्टिवल लोन ले सकते हैं। पैसों की कमी के चलते त्योहार बेरंग न रह जाए, इसके लिए भगवंत मान सरकार ने पूरी तैयारी की है। पंजाब में सभी लोगों का त्योहार अच्छे से मनेगा।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर अमृतपाल को गार्ड ऑफ ऑनर ना मिलने पर सीएम मान चिंतित, बोले- रक्षा मंत्री से करूंगा मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+