भगवंत मान सरकार का रोजगार पर फोकस, डेढ़ साल में दी 37100 नौकरियां, AAP ने कहा- बनेगा रंगला पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (15 अक्टूबर) को कुल 304 बेरोगारों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र दिए हैं। दावा किया जा रहा कि मान सरकार पंजाब में रोजगार पर फोकस कर रही है। पार्टी की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि सीएम मान ने रंगला पंजाब बनाने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। रोजगार के क्षेत्र में सरकार का फोकस एक बड़ा प्रयास है।
पंजाब की मान सरकार की तरफ से प्रदेश के नौजवानों को नौकरी दिलाने के लिए मिशन रोजगार जारी है। सरकार लगातार युवाओं को नौकरियां देने की ओर ठोस कदम उठा रही है। मिशन रोजगार के तहत रविवार को सीएम भगवंत मान प्रदेश के 304 नौजवानों ज्वाइनिंग लेटर दिये हैं। सीएम मान चंडीगढ़ में म्यूनिसिपल भवन में सुबह 11 बजे सभी 304 नौजवानों को नियुक्तिपत्र दिए हैं।

आम आदमी पार्टी ने रविवार को भगवंत मान सरकार की ओर से अब तक पंजाब में युवाओं की दी गई नौकरियों का एक डेटा दिया है। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि भगवंत मान सरकार ने अपने पिछले डेढ़ के कार्यकाल में कुल 37100 नौकरियां दी हैं। ये क्रम आगे भी जारी है। 'आप' ने कहा, "रंगला पंजाब पर सीएम भगवंत मान...नौजवानों को मिले रोज़गार, तभी बनेगा रंगला पंजाब। सीएम भगवंत मान ने तमाम विभागों के 304 नव-नियुक्त नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी के साथ पंजाब में पिछले 1.5 सालों में कुल सरकारी नौकरियों का आंकड़ा पहुंचा 37,100।"
सीएम मान द्वारा की गई ये नियुक्तियां गृह विभाग, माल विभाग और ट्रांसपोर्ट विभाग में दी गई हैं। दरअसल, मान सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन रोजगार के तहत शुरुआत में ही सीएम मान ने साफ कहा था कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है। जिसके लिए लगातार काम करना होगा।
पंजाब सरकार पिछले डेढ़ साल में लगातार युवाओं को नौकरियां देने, सरकारी सुविधाओं में सुधार, नशे की तल पर प्रहार, कानून व्यवस्था को मजबूती देने के साथ विकास पर फोकस कर रही है। इसके तहत पंजाब सरकार नित नए कदम उठा रही है। सीएम मान का रंगला पंजाब बनाने का उद्देश्य पंजाब के नौजवानों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्होंने बेहतर भविष्य देना है ताकि पंजाब से प्रतिभा पलायन यानी युवाओं को विदेश जाने से रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications