अग्निवीर अमृतपाल को गार्ड ऑफ ऑनर ना मिलने पर सीएम मान चिंतित, बोले- रक्षा मंत्री से करूंगा मुलाकात
पंजाब के अग्निवीर अमृतपाल सिंह की अंतिम विदाई सामान्य तौर पर की गई। जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के दौरान मरणोपरांत दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया। ऐसे में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे अग्निपथ स्कीम का विरोध करेंगे और अग्निवीरों की इस तरह की उपेक्षा को लेकर वे रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे।
अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत से शोक संतप्त परिवार से सोमवार (16 अक्टूबर) को पंजाब के सीएम भगवंत मान मुलाकात करेंगे। इससे पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम मान ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र से कई सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि वे अग्निपथ स्कीम का विरोध करेंगे।

सीएम मान ने कहा कि सेना केवल उन्हीं को शहीद मानती है जिन्होंने युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई। मुख्यमत्री ने कहा, "अगर हमारे कुछ सैनिक बर्फ में गश्त कर रहे हैं और तूफान के दौरान अपनी जान गंवा देते हैं, तो उन्हें शहीद नहीं माना जाता है। अगर कोई -40 डिग्री पर दिल का दौरा पड़ने से मर जाता है, तो भी उसे शहीद माना जाना चाहिए क्योंकि वह था वहां देश की सेवा कर रहे हैं। जरूरी नहीं कि दुश्मन की गोली से उनकी जान चली जाए। हम इसके लिए अग्निवीर योजना का भी विरोध करते हैं।"
पंजाब के सीएम ने आगे कहा, "वे (अग्निवीर अमृतपाल) वहां देश के लिए गश्त पर थे। सेना ने अमृतपाल के साथ जो व्यवहार किया, वो शर्मनाक है। एक एम्बुलेंस से उनके शव को परिवार के पास भेज दिया गया। सेना ने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सकता। लेकिन मैं कल उनके घर जाऊंगा। हमारे पास 1 करोड़ रुपये का चेक तैयार है। मैं इसके लिए रक्षा मंत्री से भी मिलूंगा।"
-
Punjab की सबसे कम उम्र की लाभार्थी! 1 साल की बच्ची को CM सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications