पंजाब: 'किसी भी पार्टी की कोई क्यों ना हो, बख्शा नहीं जाएगा', सुखपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोले बलबीर सिंह

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसआईटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। पुलिस ने जो किया वह कानून के मुताबिक है। उन्होंने कहा क भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता नशा मुक्त पंजाब है। इसलिए कोई भी हो और किसी भी पार्टी का सदस्य हो, कानून सबके लिए समान होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब: किसी भी पार्टी की कोई क्यों ना हो, बख्शा नहीं जाएगा

बता दें कि आज सुबह ही पंजाब पुलिस ने महिला पुलिस के साथ चंडीगढ़ स्थित सुखपाल सिंह खैरा की कोठी पर छापेमारी की थी। सुखपाल सिंह की गिरफ्तारी एनडीपीएस के एक पुराने मामले में हुई है। 2015 के मामले में हुई गिरफ्तारी सुखपाल खैरा पर जलालाबाद पुलिस की कार्रवाई 2015 फाजिल्का (पंजाब) ड्रग्स तस्करी मामले से संबंधित है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली LG के साथ परेड देखने वाघा बॉर्डर पहुंचे CM भगवंत मान

सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह से 1800 ग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तान सिम कार्ड जब्त किए थे। पंजाब पुलिस ने खैरा की गिरफ्तारी को इसी ड्रग्स मामले से जोड़ा है। खैरा पर आरोप है कि वह अपने पर्सनल सेक्रेटरी के फोन से तस्करों से बात किया करते थे।

इसमें नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें एक की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई थी। बाद में सभी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट यानी स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। गुरदेव सिंह को सुखपाल खैरा का करीबी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ सिर्फ पंजाब की राजधानी हो, NZC की मीटिंग में सीएम मान ने उठाया मुद्दा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+